'भारत सरकार के विचारों के विपरीत जाने पर होगी कार्रवाई', इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर बोले सीएम योगी
Israeli-Palestinian conflict: इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच पिछले 7 दिनों से संघर्ष जारी है। तो वहीं, इस युद्ध को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारत ने इस आतंकी हमला करार देते हुए इजरायल सरकार के एक्शन का समर्थन किया है। इस बीच देश के अंदर से कुछ ऐसी प्रतिक्रियाएं आई है, जो भारत सरकार के आधिकारिक बयान से उलट है।
तो वहीं, हमास के समर्थन में मार्च निकालने की खबर भी सामने आई थी। इसको लेकर अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इजरायल और फिलिस्तीन मामले में अगर कोई उन्मादी बयान जारी करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ नवरात्र, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, दशहरा, दीपावली, छठ आदि पर्व त्योहारों को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इजरायल-फिलिस्तीन विवाद का भी जिक्र किया।
पुलिस अधिकारियों को सतर्क करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पुलिस कप्तान अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं से तत्काल संवाद करें। इस प्रकरण में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी तरह की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, सोशल मीडिया हो अथवा धर्मस्थल कहीं से भी किसी भी प्रकार का उन्मादी बयान/वक्तव्य जारी न हों।
यदि किसी के द्वारा ऐसा करने का कुत्सित प्रयास हो, तो तत्परता के साथ उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस को अलर्ट रहना होगा। आम आदमी को उसकी सुनिश्चित सुरक्षा के लिए पूरा भरोसा दिलाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications