पीएम मोदी से मिले योगी, किसानों की कर्ज माफी पर जेटली से की बात

योगी सरकार में 22 कैबिनेट मंत्री हैं, इनमें 12 ही ऐसे मंत्री हैं जिनके पास सरकार में रहने और सरकार चलाने का तजुर्बा है, जबकि बाकी सब नए हैं।

लखनऊ। यूपी के नए नवेले सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली पहुंच गए हैं, राजधानी पहुंचने के बाद योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, इससे पहले योगी वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले, कहा जा रहा है कि सीएम ने वित्त मंत्री से यूपी में किसानों के लिए कर्ज माफी के मुद्दे पर बात की है। इसके बाद योगी आज पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ भी मीटिंग करेंगे जिसके बाद ही उनके कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का ऐलान किया जाएगा।

22 कैबिनेट मंत्री

22 कैबिनेट मंत्री

आपको बता दें कि योगी सरकार में 22 कैबिनेट मंत्री हैं, इनमें 12 ही ऐसे मंत्री हैं जिनके पास सरकार में रहने और सरकार चलाने का तजुर्बा है, जबकि बाकी सब नए हैं, ऐसे में योगी में सबके सामने यही चुनौती है कि वो किसे क्या विभाग सौंपे।

लचर कानून व्यवस्था

लचर कानून व्यवस्था

योगी के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूपी की लचर कानून व्यवस्था है। बीजेपी ने इसी को आधार बनाकर प्रदेश की जनता से वोट मांगा है, ऐसे में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करवाने के लिए सख्त मंत्री भी होना चाहिए इसलिए योगी आज शाह और पीएम से मिलेंगे।

डिप्टी सीएम का भी पंगा

डिप्टी सीएम का भी पंगा

सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ खुद गृह मंत्रालय का भार संभालना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गृह मंत्रालय अपने पास रखना चाहते हैं, ऐसे में योगी क्या फैसला लें, इस पर भी मीटिंग में विचार होगा।

सीएम का पहला दिन

सीएम का पहला दिन

आपको बता दें कि सोमवार को अपने पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधान सचिवों और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ लोकभवन में सूबे के अधिकारियों के साथ बैठक की।

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी ने सभी को अपनी सम्पत्तियों का ब्यौरा देने के लिए कहा। आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी चल, अचल संपत्ति और आयकर का ब्यौरा दें, वे संकल्प पत्र पढ़ें और उसे लागू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+