योगी कैबिनेट में 'महिला शक्ति' का जलवा, जानिए- कितनी महिलाएं बनीं मंत्री
योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में कुल पांच महिलाओं को जगह दी गई।
लखनऊ। आज योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 21वें सीएम के रूप में शपथ ली है। बीजेपी के भगवा चेहरे के रूप में सीएम बनने वाले योगी आदित्यनाथ प्रदेश के तीसरे सबसे यंग सीएम हैं। योगी ने 22 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई है
योगी कैबिनेट में 5 महिलाओं को भी जगह मिली हैं, जिन्होंने बीजेपी के प्रचंड बहुमत में अहम रोल निभाया है।

डॉ. रीता बहुगुणा जोशी
कैबिनेट मंत्री के रूप में एक ही महिला (डॉ. रीता बहुगुणा जोशी) को शामिल किया गया है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी छोड़कर आयीं रीता बहुगुणा ने लखनऊ कैंट से भारी जीत दर्ज की हैं। उन्होंने सपा की कद्दावर नेता अपर्णा यादव को पराजित किया है।वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर जीती थीं। इस बार भी वह इसी सीट से भाजपा से विधायक बनी हैं।

राज्यमंत्री के रूप में 4 महिलाओं का नाम
इसके अलावा राज्यमंत्री के रूप में 4 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। इन चारों महिलाओं का नाम है गुलाबो देवी (चंदौसी सीट से विधायक), स्वाति सिंह, अनुपमा जायसवाल और अर्चना पांडे।

स्वाति सिंह
दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली, वो लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से विधायक हैं। आपको बता दें दयाशंकर सिंह ने मायावती के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिसके बाद पार्टी ने उन्हें छह साल के लए बर्खास्त कर दिया था लेकिन पार्टी के जीतते ही उनकी वापसी हो गई है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
जबकि अनुपमा जायसवाल ने भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। अर्चना पांडे ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। अर्चना कन्नौज की छिबरामऊ से विधायक हैं।

पद एवं गोपनीयता की शपथ
सभी मंत्रियों को यहां के स्मृति उपवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम योगी के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। शपथ-ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद थे।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications