मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मलिन बस्ती में लगाएंगे झाड़ू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से क्रांति दिवस (10 मई) की पूर्व संध्या पर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं।
मेरठ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत मेरठ पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने यहां गेहूं विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम औघड़नाथ मंदिर भी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम सुबह करीब 9 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए मेरठ के खरखौदा पहुंचे। उनके साथ यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी मेरठ आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से क्रांति दिवस (10 मई) की पूर्व संध्या पर शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। सीएम मेरठ में करीब 5 घंटे रुकेंगे। इस दौरान गेहूं विक्रय केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वो समीक्षा बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित भी करेंगे। इसके अतिरिक्त सीएम योगी मलिन बस्ती में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत भी करेंगे। इससे पहले सीएम के दौरे को लेकर खास तैयारियां की गईं।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले हाल ही में लखनऊ में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। सीएम पद की शपथ लेने के बाद योगी ने सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सीएम योगी ने सरकारी दफ्तरों में पान, गुटखा और तंबाकू खाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। ये भी पढ़ें- यूपी में सोमवार से नए स्कूलों को मान्यता देना बंद, CM योगी ने लगाई रोक
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications