लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने किया ये बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में देश भर के 13 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए आज शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। उत्‍तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दूसरे चरण में हो रहे मतदान में वोटरों का उत्‍साह देखकर बड़ा दावा करत हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर की है। जिसमें सीएम योगी ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है।

cm yogi

इस पोस्‍ट में सीएम योगी ने लिखा है दूसरे चरण के चुनाव में आज 13 राज्यों में मतदान हो रहा है। देश में PM मोदी के 10 साल के कार्यों को लेकर उत्साह, सकारात्मक उमंग है, इसे देखते हुए हम कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी, देश कार्यों को देखना चाहता है और प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में देश को एक नई दिशा दी है। इन 10 सालों में देश ने कुछ नया करके दिखाया है। उन्‍होंने कहा इसका लाभ भाजपा को मिलेगा, मेरा यह मानना है कि 4 जून को जब परिणाम आएंगे तो प्रचंड बहुमत के साथ फिर से NDA की सरकार बनेगी।

गौरतल‍ब है कि26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में 13 राज्‍यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। जिसमें केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वहीं कर्नाटक की 14 सीटों पर, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, पश्चिम बंगाल की तीन और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट सहित 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+