'यूपी में सभी की तैयारी हो रही फैमिली आईडी', CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों दिए दिशा-निर्देश

UP News: 'एक परिवार-एक पहचान' यानी फैमिली आईडी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर परिवार के पास उनकी फैमिली आईडी होनी चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह फैमिली आईडी परिवार की हर जरूरत को पूरा करने का एक माध्यम बनेगी। फैमिली आईडी के माध्यम से हर गरीब-वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

UP CM Yogi Adityanath

साथ ही, प्रत्येक परिवार के न्यूनतम एक सदस्य को रोजगार-सेवायोजन से जोड़ा जा सकेगा। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अंदर करीब 3.60 करोड़ परिवार निवास करते है। इसमें से 15.07 करोड़ लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं।

इन परिवारों की राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी है। जबकि, अभी भी एक लाख परिवार ऐसे है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे परिवार को भी फैमिली आईडी जारी की जा चुकी है।

इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने बताया कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है वो https://familyid.up.gov.in पर पंजीयन कर परिवार आईडी प्राप्त करने की व्यवस्था है।

सीएम योगी ने कहा कि इस योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे प्रदेश का कोई भी परिवार इससे वंचित न रहे। आपको बता दें कि एक परिवार-एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट पहचान जारी की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश की योगी सरकार यूपी में परिवार इकाइयों का एक लाइव व्यापक डेटाबेस स्थापित होगा। ताकि सरकार जरूरतमंदों को मदद कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+