'प्रत्येक प्रदेशवासी की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता ', आंधी - बारिश से भारी तबाही पर बोले सीएम योगी

CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: आंधी - बारिश ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में भारी तबाही मचाई। इसमें अवध प्रांत के 11 लोगों की मौत हो गई है। सीएम योगी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में कई जनपदों से आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। किंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है। आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

up cm

जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही, अधिकारियों को वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखने एवं फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हो सके। अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने के निर्देश भी दिए हैं। अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी जिले में आंधी बारिश से 11 मौतें हुई हैं। दीवार, टीन शेड और पेड़ गिरने से यह हादसे हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+