बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर के गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि महंत आदित्यनाथ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में ज्यादा बदलाव आने वाला नहीं है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर की तरह ही मुख्यमंत्री आवास में भी बिना एसी वाले कमरे में रहेंगे और तख्त पर सोएंगे। पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास में पिछले तीन दिनों से उनके आने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। योगी आदित्यनाथ से जुड़े कई अन्य सामान भी गोरखनाथ मंदिर से मंगाए जा रहे हैं।

बिना एसी वाले कमरे में तख्त पर सोएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

पांच कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास में रहने को लेकर तैयारियों तेज

गोरखपुर के गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों का मानना है कि महंत आदित्यनाथ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उनकी दिनचर्या में ज्यादा बदलाव आने वाला नहीं है। गोरक्षपीठ के प्रबंधन से जुड़े लोगों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ अब तक गोरखनाथ मंदिर में बिना एसी चलाए सोते रहे हैं। वह आम लोगों की तरह रहना पसंद करते हैं। इसके साथ ही आम जनता से जुड़े रहना अपना धर्म समझते हैं। उन्होंने बताया कि वह कहीं भी रहेंगे, ऐसे ही रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं होगा। वे नहीं चाहते कि उनके आसपास भीड़ या लाव-लश्कर देखकर आम आदमी को उनसे मिलने में उन्हें मुश्किल हो।

बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की प्यारी गाय भी सीएम आवास तक पहुंचाई जाएगी, जिनकी सेवा योगी आदित्यनाथ के जीवन का अहम हिस्सा है। बता दें कि सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अहम फैसला लेते हुए सरकारी कार्यालय में पान-गुटखा खाने पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाने और अवैध बूचड़खानों पर लगाम लगाने को लेकर भी अहम निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+