UP: सीएम योगी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, दो साल पहले क्यों रद्द कर दिया था सम्मान समारोह, यह बताई वजह

CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 94 शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने शिक्षकों से कई खास अपील भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 2.09 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में 18,381 स्मार्ट क्लास व 880 आईसीटी लैब का उद्घाटन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने शिक्षको से अपील करते हुए कहा कि शिक्षक एक अच्छे समाज का निर्माण करता है। अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर व छात्रों को इस योग्य बनाता है कि वह अपने परिवार,जिले,प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। वह छात्रों के भविष्य का निर्माण कर देश के भविष्य का भी निर्माण करता है। एक अच्छा व्यक्ति ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है और एक अच्छे समाज से एक अच्छे देश का निर्माण होता है।

cm

सीएम ने शिक्षकों से कहा छात्रों के हित में जो हो वो करें। मॉर्निंग असेंबली को नियमित रूप से पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं। नए सिरे से पीढ़ियों को बनाने का कार्य आप कर रहे हैं। जो पीढ़ियां बनेंगी, वो जीवन भर आपको याद करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने दो साल पहले की घटना का जिक्र करते हुए कि ''दो साल पहले शिक्षक दिवस पर हमारे सामने प्रदेश के शिक्षक को सम्मान देने का सवाल आया था। मैंने कार्यक्रम रद्द कर दिया क्योंकि जब मैंने सूची देखी तो उसमें ऐसे नाम थे जिन्होंने कभी पढ़ाया ही नहीं। मैंने पूछा कि ये नाम यहां क्यों हैं "मैं इन्हें रोज घूमते हुए देखता हूं। ये बुनियादी नींव को मजबूत नहीं बल्कि खोखला कर रहे हैं। फिर मैंने विभाग को सूची में सुधार करने की जिम्मेदारी दी। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+