बुलंदशहर में जीत का जश्न मनाने से मना करने पर गुलावठी में भिड़े दो पक्ष
गुलावठी में आरएएफ के जवानों के साथ पहुंचे सीओ ने दोनों गुटों के समथर्कों को लाठियां फटकारकर वहां से खदेड़ दिया। इससे पहले समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया।
बुलंदशहर। नगर पालिका-नगर पंचायत की बुलंदशहर, औरंगाबाद और गुलावठी के लिए बुलंदशहर के डीएवी इंटर व डिग्री कॉलेज में मतगणना हुई। नगर पालिका गुलावठी में अध्यक्ष पद पर काले पहलवान की जीत के जश्न के दौरान बसपा प्रत्याशी के समथर्कों व काले पहलवान के समथर्को के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं, नगर पंचायत की औरंगाबाद सीट पर मतगणना को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर लाठीचार्ज कर मतगणना स्थल से उन्हें खदेड़ दिया। दूसरी तरफ गुलावठी में आरएएफ के जवानों के साथ पहुंचे सीओ ने दोनों गुटों के समथर्कों को लाठियां फटकारकर वहां से खदेड़ दिया।

RAF ने पहुंच कर स्थिति संभाली
नगर पालिका और नगर पंचायत 17 सीटों पर सुबह 8 बजे से रिजल्ट घोषित होना शुरु हो गया। धीरे-धीरे रिजल्ट आने के साथ-साथ प्रत्याशियों के समर्थकों में बेचनी बढ़ने लगी थी। औरंगाबाद नगर पंचायत सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर ने 3769 वोटों से जीत दर्ज कराई। जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी के समर्थक विरोध करने लगे। सात प्रत्याशी के समर्थकों ने री-काउंटिंग की मांग की। जिसके बाद औरंगाबाद सीट पर दुबारा से री-काउंटिंग की गई। बता दें कि री-काउंटिंग में भी निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर ने 3769 वोटों से जीत दर्ज कराई। वहीं, भाजपा के प्रत्याशी को 3763 वोट ही प्राप्त हो सके। निर्दलीय प्रत्याशी 6 वोटों से जीत गए।

पुलिस पर किया गया पथराव
पुलिस ने प्रत्याशी के समर्थकों को मतगणना स्थल से हटाने का प्रयास किया। समर्थकों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दूर तक खदेड़ दिया। मैदान में खड़े काफी लोग इस लाठी चार्ज में चोटील भी हुए। बता दें कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के हाथ में भी चोट आई हैं।

काले पहलवान के समर्थकों ने शुरू किया था जश्न
वहीं, दूसरी तरफ गुलावठी में काले पहलवान के नगर पालिका अध्यक्ष चुने जाने की खबर गुलावठी में पहुंचते ही समथर्कों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। काले पहलवान के समर्थकों ने देर शाम को ढोल नगाडों के साथ आतिशबाजी छोड़कर मौहल्ले पीरखां में जीत का जश्न बना रहे थे। जश्न के दौरान बसपा प्रत्याशी के समर्थकों के मकान के आगें से जैसे ही ढोल नगाड़े बजते हुए निकले तो उन्होंने मना किया। जिस पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मामले की जानकारी बसपा प्रत्याशी ने 100 नंबर पर दी। मौके पर सुरक्षा बलों के साथ पहुंचे सीओ राघवेन्द्र मिश्र ने लोगों को लाटियां फटकारकर खदेड़कर दिया।

पुलिस ने दी दूसरी दलील
पालिकाध्यक्ष काले पहलवान ने बताया कि समथर्क जीत की खुशी में जश्न मना रहे थे। घटना के समय आरओ से बुलंदशहर में प्रमाण पत्र ले रहा था। समथर्कों को जीत का जश्न मनाने से मना कर दिया था, लेकिन समर्थक माने नहीं। सीओ सिकंद्राबाद राघवेन्द्र मिश्र ने बताया कि जीत के जश्न पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर प्रतिबंध है, विजयी प्रत्याशियों को जीत का जश्न ना बनाने की चेतावनी दी गई है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। सुरक्षा की दृष्टि से मौहल्ले में पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा कारणों से बसपा प्रत्याशी को लाकर कोतवाली में बैठाया गया है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी?












Click it and Unblock the Notifications