UP नगर निगम चुनाव: सिर्फ 1 सीट पर सिमट जाएगी सपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपी निकाय चुनाव के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गए। इस दौरान मतदाताओं ने प्रदेश की 16 नगर निगमों के लिए वोट डाले। मतदान संपन्न होने के साथ ही अब एक्जिट पोल भी सामने आने शुरू हो गए हैं। यूपी निकाय चुनाव के जरिए वापसी का दावा कर रही समाजवादी पार्टी के लिए इन एक्जिट पोल में बुरी खबर है। एक्जिट पोल में सूबे की 16 नगर निगमों में से समाजवादी पार्टी सिर्फ 1 सीट पर ही सिमटती दिख रही है। वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाते हुए नहीं दिख रही है।

भाजपा का लहराएगा परचम
बुधवार शाम में आए एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक सूबे में भाजपा की लहर है। 16 नगर निगमों में से 15 निगमों पर भाजपा जीत का परचम लहराते हुए दिख रही है। जबकि अगर विपक्ष की बात की जाए तो कांग्रेस और बसपा कहीं लड़ाई में ही नहीं दिखाई दे रही है। सिर्फ 1 नगर निगम पर पर समाजवादी पार्टी, भाजपा पर हावी होती हुई दिखाई दे रही है।

नहीं टूटेगा फिरोजाबाद का सपाई किला
भाजपा सभी नगर निगमों में जीत दर्ज करती हुई दिख रही है लेकिव फिरोजाबाद नगर निगम में वो सपा से हारती हुई दिख रही है। बता दें कि फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव यहां से सांसद है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी लहर का इस सीट पर कोई असर नहीं पड़ा था।

इन 15 नगर निगमों में भाजपा है आगे
एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा जिन 16 में से 15 नगर निगमों में जीतती हुई दिख रही है। ये नगर निगम हैं लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या, इलाहाबाद, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ नगर निगम












Click it and Unblock the Notifications