कौशांबी में पहले सभी सीटों पर हारी BJP, फिर हुई दोबारा मतगणना, मिली जीत
इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी जिले की 6 नगर पंचायतों में से एक सीट पर आखिरकार भाजपा ने कब्जा कर लिया और सूफड़ा साफ के दाग से बच गई। शुक्रवार की देर शाम सरायअकिल नगर पंचायत की दुबारा मतगणना हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी शिवदानी ने जीत हासिल की। हालांकि कांग्रेसियों ने इसका जमकर विरोध किया और भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने मतगणना परिसर पर हंगामे से निपटने के लिये लाठी भांजनी शुरू की और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

पहले आई हार की खबर
दरअसल शुक्रवार को जब कौशांबी के सभी 6 नगर पंचायतों की घोषणा हुई तो सरायअकिल नगर पंचायत से कांग्रेस के रोहित आजाद को विजयी घोषित किया गया। कांग्रेसियों में जश्न शुरू हो गया और प्रमाण पत्र के लिये इंतजार किया जाने लगा। मीडिया में भी रोहित आजाद के सरायअकिल नगर पंचायत से जीतने की खबरें चलने लगी। वहीं इसके साथ कौशांबी की 5 अन्य सीटों पर भाजपा की हार की खबरें सामने आईं। करारी से सपा की उर्मिला देवी, नगर पंचायत चायल से निर्दलीय शिवमणि केसरवानी, नगर पंचायत सिराथू से निर्दलीय भोला यादव, नगर पंचायत अझुवा से निर्दलीय अनिल कुमार , नगर पंचायत मंझनपुर से बसपा के महताब आलम के विजयी होने की घोषणा हो गई।

भाजपा की हार से मचा हड़कंप
भाजपी की सभी सीटों पर हार से पूरे कौशांबी समेत सूबे में हड़कंप मच गया कि कौशांबी में भाजपा का सफाया हो गया। भाजपा के जिला नेतृत्व समेत केशव मौर्य पर जमकर सवाल उठने लगे। लेकिन इसी बीच फिर से सरायअकिल नगर पंचायत में मतों की गणना शुरू हुई जिसमें भाजपा के शिवदानी ने जीत हासिल की। फाइनल काउंटिंग में शिवदानी को 2976 मत मिले, जबकि रोहित आजाद को 2777 मतों से संतोष करना पड़ा।

भाजपा की बची नाक
इस जीत से भाजपा की कौशांबी में नाक बच गई। क्योंकि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी दलों का सफाया कर कौशांबी में फतह हासिल की थी। ऐसे में सत्ता में रहने के बावजूद 6 में से 1 सीट पर सिमट जाना कहीं न कहीं भाजपा के लिये कौशांबी में बड़ी नाकामी है। फिलहाल शिवदानी की जीत का देर रात तक जमकर जश्न मना। भाजपाई इस जीत को पूरे जिले की जीत बताते रहे और सफाई में कहते रहे कि अन्य दलों ने भी तो सिर्फ एक एक ही सीट जीती है और कांग्रेस का तो खाता नहीं खुला।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications