सीएम योगी आदित्यनाथ की चेतावनी- बदमाश जेल में जाएगा या यमराज के पास
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्राी योगी आदित्यनाथ आज मुज़फ्फरनगर में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश एक परिवार है सबका विकास हो यही मैं चाहता हूं। उन्होंने कहा कि विकास में अब पश्चिमी यूपी पिछड़ नहीं पायेगा, साथ ही किसान और जनता के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। इस दौरान यूपी के सीएम ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन हुआ है पहले यहां से व्यापारी पलायन करता था। पिछली सरकारों में अपराधी पुलिस पर गोली चलाते थे और व्यापारियों का अपहरण करते थे। अराजकता फैलाते थे लेकिन आज किसी अपराधी की हिम्मत नहीं है कि पुलिस पर गोली चला दे या व्यापारी का अपहरण कर ले। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी ने ऐसा दुःसाहस किया तो ये तय है कि उसका इंतजाम या तो जेल में होगा या फिर यमराज के पास होगा।

रेहड़ी और ठेली वालों का पुनर्वास होगा: योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर को मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में नगरपालिका परिषद चुनाव और नगर पंचायत में पार्टी के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करने के लिए आए थे। यहां उन्होंने कहा कि यूपी का नौजवान विकास चाहता है और वो इस समय ऊर्जावान महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने बूचडखाने बंद करने का सबसे पहले काम किया। आने वाले समय में इन नौजवानों को नौकरी और रोजगार से जोड़ने का काम हम सब करेंगे|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर हमने सर्वे करवा लिया है रेहड़ी और ठेली वालों का पुनर्वास होगा, लेकिन साथ-साथ सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर आम लोगों के लिए आवागमन बनाना, सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications