UP Chunav Result 2024: यूपी में बदला दलित राजनीति का इकोसिस्टम, मायावती का विकल्प बनकर उभरा ये नेता
UP lok sabha Result 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चाहे वो एग्जिट पोल का परिणाम हो या फिर मतगणना का रिजल्ट। सभी में एक खास बात दिख गई और वो यह है कि बीएसपी का खाता तक नहीं खुला। बीएसपी लोकसभा चुनाव में शून्य की ओर बढ़ रही है।
वहीं, दूसरी तरफ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता और भीम पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर लोकसभा चुनाव में मायावती का विकल्प बनकर उभरा है। चंद्रशेखर ने यूपी की नगीना सीट से बड़ी जीत हासिल की है। तो वहीं, अब यूपी में दलित राजनीति बदलेगी और अगर बदलेगी तो मायावती की बसपा का क्या होगा?

चंद्रशेखर ने 1 लाख वोटों से दर्ज कराई जीत
आपको बता दें कि चंद्रशेखर नगीना सीट से भारी मतों से जीत गए और यह जीत किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल या नेता के समर्थन के बिना मिली है। आरक्षित नगीना निर्वाचन क्षेत्र में चंद्रशेखर की जीत एक लाख से ज़्यादा वोटों के अंतर से हुई। विरोध के बावजूद, जनता के मज़बूत समर्थन के कारण उनका आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ।
चंद्रशेकर ने युवाओं और मतदाताओं को किया प्रभावित
चंद्रशेखर अपनी सफलता का श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने को देते हैं। उनके स्कूल खोलने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उनके प्रयासों ने मतदाताओं, खासकर युवाओं को प्रभावित किया। हालांकि, उन्होंने मायावती की सीधी आलोचना करने से परहेज किया। इस जीत से उत्साहित भीम आर्मी का लक्ष्य अपने संगठन का विस्तार करना है।
BSP के लिए नहीं अच्छी खबर
वे आगामी विधानसभा चुनावों सहित भविष्य के चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं। उधर, लोकसभा चुनाव 2024 में बीएसपी के लिए कहीं से कोई अच्छी खबर नहीं आई है। चुनाव सर्वेक्षण रिपोर्ट इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि मायावती अपनी दलित राजनीति की जमीन को गंवा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications