UP Chunav 2027 से पहले प्रयागराज में जमीन में गड़े मिले ₹5 करोड़, नीले ड्रम में रखी थीं 500-500 की गड्डियां

UP Chunav 2027: प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन में दबाकर रखे गए तीन नीले ड्रमों से करोड़ों रुपये कैश मिलने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। हाल ही में विधान परिषद चुनाव के नतीजों में समाजवादी पार्टी ने 5 और भारतीय जनता पार्टी ने 6 सीटें जीतीं। वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा की हार भी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी।

ऐसे में प्रयागराज में इतनी बड़ी रकम मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बरामद पैसे का इस्तेमाल किस काम के लिए होना था या इसका आगामी चुनावों से कोई संबंध है या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये नोट किसके हैं और कैसे बरामद हुए?

up-chunav-2027-5-crore-cash-found

मामला प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के बरईपुर गांव का है। पुलिस ने बुधवार, 28 अक्टूबर, रात राकेश यादव उर्फ महाकाल के पुश्तैनी मकान में तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन नीले ड्रमों से नकदी बरामद की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों को कपड़े में लपेटकर ड्रमों में रखा गया था। पुलिस ने रकम कब्जे में लेकर मकान को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Prayagraj ₹5 Crore Cash Found Buried: कैसे सामने आया जमीन में गड़े कैश का मामला?

जानकारी के मुताबिक, करीब 5-6 दिन पहले राकेश यादव का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जब कार्रवाई के लिए पहुंची, तो राकेश की दरोगा से बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को राकेश के घर में चोरी के रुपये छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली। यह जानकारी पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया तक पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर की तलाशी लेने का फैसला किया।

बिजली कटवाकर शुरू की गई तलाशी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6 बजे डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एडीसीपी पुष्कर वर्मा समेत पुलिस की टीम बरईपुर गांव पहुंची। तलाशी अभियान से पहले पूरे गांव की बिजली कटवाई गई। मौके पर सोरांव के एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह भी मौजूद रहे।

घर की तलाशी के दौरान जमीन में दबाकर रखे गए तीन नीले ड्रम मिले। इनमें कपड़े में लपेटकर नकदी की गड्डियां रखी गई थीं। पुलिस ने कैश जब्त कर मकान को सील कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे तक तलाशी अभियान चलाने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस टीम वापस लौटी। पुलिस ने राकेश के भाई बबलू को भी हिरासत में लिया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी पूछताछ के लिए साथ ले जाने की जानकारी सामने आई है। घर के आसपास 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मकान के साथ बगीचे और आसपास की खाली जमीन को भी घेर दिया गया है।

Who Is Rakesh Yadav: पुणे में सर्राफा कारोबारी के यहां करता था काम

गांव के लोगों के मुताबिक, राकेश यादव कई साल पहले पुणे में अपने बहनोई और साले के साथ रहता था। वहां वह एक सर्राफा कारोबारी के घर काम करता था। कोरोना महामारी के दौरान वह अपने गांव बरईपुर लौट आया था।

ग्रामीणों का दावा है कि इसके बाद राकेश ने करीब 22 बीघा जमीन खरीदी, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। उसने लगभग एक करोड़ रुपये खर्च कर मकान बनवाया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर, डीजे और पिकअप भी खरीदे। बाद में उसने गांव में सीमेंट और सरिया का कारोबार शुरू किया।

छह भाई हैं राकेश यादव

राकेश यादव के परिवार में कुल छह भाई बताए जा रहे हैं। इनमें राकेश, राजेश और लवकुश गांव में रहते हैं, जबकि छोटू, राजेंद्र और अभिषेक बाहर रहते हैं। उनके पिता राम आधार की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस क्या कह रही है?

डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के मुताबिक, बुधवार रात होने के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा। जमीन के नीचे दबाए गए तीन ड्रमों से करोड़ों रुपये मिले हैं। घर के आसपास पुलिस तैनात है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

चुनाव से पहले बरामदगी पर क्यों उठ रहे सवाल?

उत्तर प्रदेश में अगले साल पंचायत चुनाव और 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे समय में एक घर से करोड़ों रुपये नकद मिलने की घटना ने रकम के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+