UP bypolls 2024: ‘बात सीट की नहीं जीत की है’, अखिलेश यादव का ऐलान, सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे सपा प्रत्याशी

UP bypolls 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता समाजवादी पार्टी द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

इसका ऐलान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा किया गया है। अखिलेश यादव ने बुधवार की रात में ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि "'बात सीट की नहीं जीत की है' इस रणनीति के तहत 'इंडिया गठबंधन' के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।"

up-bypolls-2024-akhilesh-yadav

दरअसल, यूपी चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर मतभेद की बात सामने आ रही थी। काफी समय से प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी संशय बरकरार था। समाजवादी पार्टी द्वारा पहले 6 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया था। उसके बाद बची हुई सीटें कांग्रेस के पाले में जाने की बात सामने आई।

हालांकि काफी समय तक यह खबर सुर्खियों में रही लेकिन अंत में बुधवार रात में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सोशल साइट एक्स पर मैसेज पोस्ट करते हुए पूरी तस्वीर साफ कर दी गई। उन्होंने लिखा कि आप सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

साइकिल निशान पर चुनाव लड़ेगा इंडिया
अखिलेश यादव ने अपने मैसेज में लिखा है कि " 'बात सीट की नहीं जीत की है' इस रणनीति के तहत 'इंडिया गठबंधन' के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर 'इंडिया गठबंधन' का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बँटने पाए। देशहित में 'इंडिया गठबंधन' की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+