सपा प्रत्याशियों के ऐलान पर आई अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?
UP Bypoll 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने है। उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार 09 अक्टूबर को 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसपर अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, सीटों पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है, राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर निर्णय लेंगे। गठबंधन (INDIA गठबंधन) बना रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि आगे जो हमारा हाई कमान कहेगा वहीं हम फैसला लेंगे।

दरअसल, समाजवादी पार्टी द्वारा 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद से कांग्रेसी खेमे में हलचल मच गई है। इस बीच, यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, 'यह सच है, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अभी तक भारत गठबंधन की समन्वय समिति से कोई चर्चा नहीं हुई है।'
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक सीटों की घोषणा और चुनाव लड़ने का सवाल है, भारत गठबंधन की समन्वय समिति जो भी फैसला लेगी, उसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी स्वीकार करेगी। हम उत्तर प्रदेश में अति आत्मविश्वास में नहीं बल्कि पूरी तरह आश्वस्त हैं और इसी के चलते संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ-साथ चुनाव की तैयारी का काम भी शुरू हो गया है।
संभावनाएं (गठबंधन की) हमेशा अंत तक बनी रहती हैं, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। तो वहीं, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा 6 उम्मीदवारों के नाम जारी करने पर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि सभी 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी भाजपा को हराने में आगे रही है।
शेष 4 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के साथ बातचीत चल रही है...अगर कांग्रेस ने हरियाणा में सपा और AAP के साथ गठबंधन किया होता, तो आज हरियाणा में INDIA गठबंधन की सरकार होती। कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट नहीं दी और पूरा राज्य भाजपा को दे दिया। हम उत्तर प्रदेश में उपचुनावों में भाजपा को हराना चाहते हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications