यूपी उपचुनाव 2020: 6 सीट पर भाजपा ने दर्ज कराई जीत, मल्हानी सीट पर सपा ने लहराया परचम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव 2020 के लिए मतगणना अब पूरी हो गई है। अमरोहा की नौगावां सादात, बुलंदशहर, उन्नाव की बांगरमऊ, कानपुर की घाटमपुर, फिरोजाबाद की टूंडला, देवरिया सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत दर्ज कराई है। तो वहीं, जौनपुर की मल्हानी सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी लकी यादव ने जीत का परचम लहराया है। बता दें कि सात सीटों पर 88 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला हो गया है।

Recommended Video
बागरमऊ सीट से श्रीकांत कटियान ने दर्ज कराई जीत
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अंतिम 37वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार ने 31380 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 71149 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रत्याशी आरती बाजपेयी को शिकस्त दी है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 39769 वोट मिले हैं।
नौगांव सादात सीट से संगीता चौहान ने दर्ज कराई जीत
अमरोहा की नौगांवा सादात विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने 15077 मतों से जीत हासिल की है। दिवंगत कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी व भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान को कुल 86692 और सपा प्रत्याशी जावेद आब्दी को 71615 मत मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के फुरकान अहमद हैं। वहीं, महज 2426 वोटों के साथ कांग्रेस चौथे नंबर पर रही।
बुलंदशहर सदर सीट से उषा सिरोही दर्ज कराई जीत
बुलंदशहर में 28 राउंड चली काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 20,962 मतों से विजयी हुई हैं। उनको को 86,879 मत मिले हैं। उन्होंने अपने निकटतन प्रतिद्वद्वी बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को हराया है। हाजी यूनुस 65,917 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद यामीन को 13402 मत मिले।
देवरिया सीट पर सत्यप्रकाश मणि ने दर्ज कराई जीत
देवरिया सदर सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी 20252 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को पराजित किया है। डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को 68649 मत मिले है। जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी 48556 मत मिले है।
मल्हनी सीट से लकी यादव ने दर्ज कराई जीत
मल्हनी विधानसभा पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के लकी यादव जीत गए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह को 4400 से ज्यादा मतों से हराया है। सपा के लकी यादव को 72918 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह 68431 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बीजेपी के मनोज कुमार सिंह हैं, इन्हें 28818 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के जय प्रकाश दुबे चौथे नंबर पर हैं, जिन्हें 25142 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications