Ghaziabad By Election Results: गाजियाबाद में बीजेपी ने दी सपा को मात, संजीव शर्मा ने दर्ज की जीत
Ghaziabad By Election Results News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद विधानसभा सीट का परिणाम आ चुका है। यहां बीजेपी से सपा को मात दी है। बीजेपी के संजीव शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। वही सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा के संजीव शर्मा ने सपा को 69676 वोटों से हराया है। संजीव शर्मा को 96550 वोट मिले। वही सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव को 27174 वोट मिले। बीएसपी को मिले 10729 वोट मिले।
26 राउंड तक चली मतगणना में संजीव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए। उनके इस्तीफे से यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। भाजपा ने इस बार गाजियाबाद सीट पर जहां संजीव शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने सिंहराज जाटव और बसपा ने परमानंद गर्ग पर दांव लगाया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

इसे गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने भी लाइन पार क्षेत्र में ही अस्थाई निवास बनाने के लिए एक घर किराए पर लिया। उन्होंने भी प्रचार के दौरान लोगों को यही संदेश देने का प्रयास किया कि वह भी अब लाइन पार क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी सिंह राज जाटव और भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला होता दिखाई दिया है।












Click it and Unblock the Notifications