UP By Election: मैनपुरी के करहल में दलित युवती की हत्या, सामने आ रही यह वजह
Uttar Pradesh By Election News Karhal Vidhansabha: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल में उपचुनाव के वोटिंग के बीच दलित युवती की हत्या की खबर सामने आई है। परिजनों ने समाजवादी पार्टी के नेता प्रशांत यादव पर हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना है कि चुनाव की वोटिंग के पहले सपा समर्थक प्रशांत यादव और उसके साथी आए थे। उन्होंने हमसे सपा का समर्थन करने को कहा। हमने कहा कि हम भाजपा के समर्थक हैं। कमल को ही वोट देंगे। इससे नाराज प्रशांत यादव और उसके साथियों ने साइकिल पर वोट डालने का दबाव बनाया। इसके कुछ देर बाद युवती का शव मिला।

बीजेपी इस मामले में आरोपियों को सजा दिलाने की मांग कर रही है। पार्टी के सोशल मीडिया एक्स पर पिता का बयान जारी किया गया। इसमें वे बेटी की हत्या को लेकर सपा पर आरोप लगाते दिख रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि करहल में सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने एक दलित बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसने साइकिल पर वोट देने से मना कर दिया था। भाजपा की ओर से इस मामले में कहा गया है कि मैनपुरी में सैफई परिवार और अखिलेश यादव के गुंडे फिर से आंतक का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मतदान करने से पहले एक पिता की पीड़ा सुनकर घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications