'वोटर्स को रिवॉल्वर से धमका रहे SHO', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लगाया ये आरोप

UP by-election 2024: उत्तर प्रदेश की 09 विधानसभा सीटों पर बुधवार 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इस बीच, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में एक SHO मीरापुर में वोटर्स को धमकाते हुए नजर आ रहा है। सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से SHO तुरंत निलंबित किए जाने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित किया जाए, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं।' इससे पहले अखिलेश ने लिखा, 'इब्राहीमपुर में वोट डालने से रोकने के लिए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं भाषा का प्रयोग करनेवाले SHO के ख़िलाफ़ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हो।'

Akhilesh Yadav

वोट से नहीं, खोट से जीतना चाहती है चुनाव: अखिलेश
हाल ही में, अखिलेश यादव ने उपचुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अखिलेश ने कहा था कि, 'बीजेपी ये उपचुनाव वोट ने नहीं, बल्कि खोट से जीतना चाहती है।' बीजेपी हार के डर से प्रशासन पर बेईमानी करने का दबाव बना रही है।

मतदाताओं से की ये खास अपील
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहां उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद। प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेखौफ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+