UP Budget 2023: बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने की फ्री में 30 बीघा जमीन देने की पेशकश, जानिए क्यों
सदन में अपनी बात रखते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि, कई दिनों से सुन रहा हूं कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने जा रही है। सरकार को मैं 30 बीघा जमीन फ्री में देने के लिए तैयार हूं।

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वार पटलवार हो रहे हैं। इस बीच सदन में बहुजन समाज पार्टी के एक मात्र विधायक और पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने सरकार के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा कर दी जब उन्होंने कहा कि सरकार बलिया में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन खोज रही है लेकिन उसे नहीं मिल रही है। सरकार को मैं अपनी जमीन फ्री में मेडकिल कॉलेज के लिए दूंगा।
उमाशंकर सिंह ने सदन में सरकार को घेरा
सदन में अपनी बात रखते हुए उमाशंकर सिंह ने कहा कि, कई दिनों से सुन रहा हूं कि सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने जा रही है। सरकार वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज की थीम पर काम कर रही है। सरकार इसके लिए बलिया में जमीन खोज रही है लेकिन मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि वह जमीन का बहाना न बनाए। मैं बलिया जिले के लोगों के लिए अपनी जमीन मेडकिल कॉलेज के लिए देने को तैयार हूं।
बलिया में मेडिकल कालेज के लिए जमीन की पेशकश
बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह ने मंगलवार को बलिया में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए राज्य सरकार को अपनी 30 बीघा जमीन मुफ्त देने की पेशकश की। विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव पिछले साल से लंबित है, लेकिन सरकार को जमीन नहीं मिली।
उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए अपनी जमीन देने को तैयार हूं।" उनके निर्वाचन क्षेत्र रसरा में जमीन 30 बीघा में फैली हुई है। सिंह ने कहा कि सरकार के पास "जहाँ भी यह उपलब्ध है" भूमि प्राप्त करने के लिए नीति को बदलने की शक्ति थी।












Click it and Unblock the Notifications