जूते चुराई की रस्म से पहले चोरी हुए दूल्हे के जूते तो शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में जूते चोरी करने का आरोप लगाते हुए दूल्हा और उसके साथियों ने वहशीपन की हद तक जाते हुए एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर दी। ये सब तब हुआ जब शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे ने अपने जूते चोरी हो जाने की बात कही, इसके बाद उन्होंने पास ही खड़े रामशरण पर जूता चोरी का इल्जाम लगाते हए मारपीट शुरू कर दी। रामशरण को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया गया, गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में रामशरण ने दम तोड़ दिया। रामशरण की पत्नी ने दूल्हा और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

UP: bridegroom and friends beat man to death allegedly stealing shoes in badaun

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र की बारात सूरजपुर गांव में गई थी। बुधवार को सुरेंद्र बारात लेकर गांव पहुंचा था। यहां लग्न के लिए सुरेंद्र ने जूते उतारे और रीति-रिवाज में शामिल हो गया। जूती चुराई की रस्म का वक्त हुआ तो सुरेंद्र ने कहा कि उसके जूते गायब हैं। सुरेंद्र और उसके दोस्तों ने पास खड़े 42 साल के रामशरण पर जूता चोरी करने का आरोप लगाया और देखते ही देखते उसे पीटना शुरू कर दिया। रामशरण को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पत्नी की तहरीर पर दूल्हे और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+