UP Board Result 2026: बदल गई यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख? मूल्यांकन पर लगा ब्रेक! अब कब आएगा परिणाम
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) की परीक्षाएं 10 मार्च को संपन्न हो चुकी हैं। इसके बाद 18 मार्च से प्रदेश के 200 केंद्रों पर कॉपियों की जांच का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ था। लेकिन मार्च के महीने में त्योहारों की छुट्टियों के चलते मूल्यांकन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है। बोर्ड ने अब कॉपियां चेक करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
उत्तर प्रदेश में राम नवमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज यानि 26 और कल यानि 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसे देखते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किया है कि इन दोनों दिन मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग का काम स्थगित रहेगा। इससे पहले 21 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी के कारण भी काम रुका था। छुट्टियों के इस सिलसिले की वजह से मूल्यांकन की रफ्तार पर असर पड़ा है।

UP Board ने कॉपियां चेक करने की डेडलाइन क्यों बढ़ाई?
बोर्ड ने पहले सभी 200 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य को 1 अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन मार्च में बार-बार पड़ रही छुट्टियों के कारण अब यह काम तय समय पर पूरा होना मुश्किल लग रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कॉपियों की जांच का काम 4 अप्रैल तक खिंच सकता है। इसके बाद ही रिजल्ट तैयार करने की अंतिम प्रक्रिया (Data Processing) शुरू की जाएगी।
कितने शिक्षक और कितने छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए?
इस साल यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचने के लिए प्रदेशभर में 1,53,530 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 53,37,778
- हाईस्कूल (10th): 27,61,696 छात्र
- इंटरमीडिएट (12th): 25,76,082 छात्र
ये सभी छात्र प्रदेश के 8000 से अधिक केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए थे और अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानाचार्यों के लिए क्या सख्त निर्देश दिए हैं?
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि हाईस्कूल के 'आंतरिक मूल्यांकन' (Internal Assessment) और इंटरमीडिएट के 'नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा' के नंबर हर हाल में 25 मार्च तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए जाएं। इसमें किसी भी तरह की देरी होने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
नतीजों की घोषणा के साथ ही बोर्ड आधिकारिक तौर पर निम्नलिखित डेटा जारी करेगा:
1. टॉपर्स लिस्ट: प्रदेश और जिला स्तर के टॉपर्स के नाम।
2. पास परसेंटेज: इस साल कितने प्रतिशत छात्र सफल हुए।
3. छात्र-छात्राओं का सफलता प्रतिशत: लड़कों और लड़कियों में से किसने बाजी मारी।
How to Check UP Board Result 2026 Online: रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है। छात्र इन स्टेप्स का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सबसे पहले upresults.nic.in पर जाएं।
- अपनी कक्षा (10th या 12th) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Number और Captcha Code दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, जिसका आप प्रिंट आउट ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications