UP Board result 2023 में सफल छात्रों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं,Toppers के लिए की खास घोषणा
यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ऐलान किर दिया है। परिणाम सामने आने के बाद सीएम योगी ने भी अपनी शुभकामनाएं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी है।

UP Board Result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने मंगलवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2023 के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षा का परिणाम सामने आने के बाद सीएम योगी ने भी दसवीं और बारहवीं में पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफल हुए छात्र और छात्राएं नए उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ साबित होंगे।
सीएम योगी ने मंगलवार को ट्वीट कर अपनी शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि,
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हृदय से बधाई! आप सभी 'नए उत्तर प्रदेश' के स्वर्णिम भविष्य के आधार स्तंभ हैं। माँ सरस्वती की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो, यही कामना है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर तथा जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस बार परीक्षा की सबसे खास बात यह रही कि 14 दिनों के भीतर ही बोर्ड की 3.19 करोड़ कापियां चेक की गईं और इनको जांचने के के लिए 143933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे।
प्रियांशी सोनी और शुभ छाबड़ा रहे टॉपर
इससे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 89.78 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए जबकि इंटरमीडिएट में 75.52 फ़ीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। दसवीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी नें टॉप किया और बारहवीं में बाांदा की शुभ छाबड़ा टॉपर बनी हैं। हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.64 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.34 रहा जबकि इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 69.34 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 83.00 रहा।
इस लिंक पर देख सकते हैं रिजल्ट
दरअसल साल, 31,16,487 कक्षा 10 के छात्रों और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्रों सहित 58,85,745 उम्मीदवारों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications