UP Board Exam 2026: छात्रों के लिए अलर्ट! बोर्ड परीक्षा में बदला एंट्री का नियम, लापरवाही पड़ सकती है भारी

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) परीक्षाओं को इस बार पूरी तरह नकलमुक्त बनाने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साफ कर दिया है कि अब परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सिर्फ प्रवेश पत्र काफी नहीं होगा। परीक्षार्थियों को आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लानी होगी।

बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि यह कदम फर्जी परीक्षार्थियों पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। अगर किसी छात्र के पास आधार कार्ड नहीं पाया गया, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में दिक्कत हो सकती है। बोर्ड का मानना है कि इस व्यवस्था से परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता दोनों मजबूत होंगी।

UP Board Exam New Rule

Must Follow Rules: परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

  • प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की मूल प्रति अनिवार्य
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित
  • परीक्षा केंद्र पर लेयर चेकिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
  • नियम तोड़ने पर तत्काल कार्रवाई संभव

CCTV और कंट्रोल रूम से होगी सीधी निगरानी

इस साल बोर्ड ने डिजिटल निगरानी को भी और मजबूत किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की जियो टैगिंग की गई है, जिससे हर गतिविधि पर सटीक नजर रखी जा सके।

संवेदनशील और अति-संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सचल दल तैनात किए जाएंगे। क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने बताया कि तकनीक और पहचान सत्यापन के जरिए नकल और फर्जीवाड़े की गुंजाइश लगभग खत्म कर दी गई है।

UP Board Exam 2026: केंद्र पर रहेगी पैनी नजर

18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर तीन सदस्यीय आंतरिक सचल दल बनाया जाएगा, जिसमें कम से कम एक महिला शिक्षिका शामिल होंगी।

डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार के अनुसार, जिस विषय की परीक्षा होगी, उस विषय के शिक्षक को उस दिन निरीक्षण दल में शामिल नहीं किया जाएगा। इसका उद्देश्य निष्पक्षता बनाए रखना है।

UP Board Exam 2026: परीक्षा कक्ष में सख्त पाबंदी

परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही छात्रों की सघन तलाशी ली जाएगी। किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कक्ष के भीतर केवल अधिकृत अधिकारी, पर्यवेक्षक और सचल दल के सदस्य ही प्रवेश कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+