UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 18 जिले 'संवेदनशील' घोषित, DM को कड़े निर्देश जारी
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड (UPMSP) द्वारा 10वीं (10th) और 12वीं (12th) की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली इन परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने सख्त कदम उठाए हैं। जहां एक ओर 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर छात्रों को सोशल मीडिया पर फैल रही 'फेक न्यूज़' से बचने की चेतावनी दी गई है।
बोर्ड ने सामूहिक नकल, पेपर लीक और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील कैटेगरी में रखा है। इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं:

- पश्चिम यूपी: आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज।
- मध्य व पूर्वी यूपी: प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा।
- डीएम (DM) को निर्देश: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अनिवार्य बैठकें कर परीक्षा की समीक्षा करें और नकलविहीन व पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करें।
सोशल मीडिया 'फेक न्यूज़' से रहें सावधान
UPMSP ने छात्रों और अभिभावकों को सचेत किया है कि बोर्ड के नाम और लोगो (Logo) का इस्तेमाल कर कई फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप चलाए जा रहे हैं।
बोर्ड के आधिकारिक सूचना के सोर्स
- ऑफिशियल फेसबुक पेज- Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh
- ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल- @upboardpryj (Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh)
- ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट- @upboardpryj (Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh)
- ऑफिशियल Youtube चैनल-@upboardpryj (Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh)
शासन की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक, हर परीक्षा केंद्र पर भेजे जाने वाले अतिरिक्त प्रश्नपत्रों के सेट की चाबी अब संबंधित थानाध्यक्ष (SO) के पास सुरक्षित रहेगी। मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा और यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (DIOS) को सख्त आदेश भेजे हैं।
प्रदेश के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक युक्त चार अलमारियों की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। पुलिस सुरक्षा में वितरण: मुख्यालय से केंद्रों तक प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ किया जाएगा।
परीक्षा का शेड्यूल और जरूरी नियम
- तारीख: 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक।
- शिफ्ट: परीक्षाएं दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएंगी।
- एडमिट कार्ड: छात्र अपने संबंधित स्कूलों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- अनिवार्य दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके बिना प्रवेश में कठिनाई हो सकती है।
Q1. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब से शुरू हो रही हैं?
उत्तर: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी।
Q2. परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card) कहां से और कब मिलेगा?
उत्तर: एडमिट कार्ड फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। छात्र इन्हें सीधे ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते; आपको अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा, जहाँ प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और मुहर के बाद आपको यह दिया जाएगा।
Q3. क्या परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है?
उत्तर: हां, इस बार बोर्ड ने फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। एडमिट कार्ड के साथ अपना ओरिजिनल आधार कार्ड जरूर रखें, वरना प्रवेश में समस्या हो सकती है।
Q4. परीक्षा की शिफ्ट (Timings) क्या होगी?
उत्तर: परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:
- प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक।
- द्वितीय पाली (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक।
Q6. क्या परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जा सकते हैं?
उत्तर: बिल्कुल नहीं। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications