हरदोई में यूपी बोर्ड का इंग्लिश पेपर लीक, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक धराया
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में यूपी बोर्ड के अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के बाद इलाहाबाद से दूसरा पर्चा मंगाया गया। हरदोई के 50 विद्यालयों में प्रशासन ने रातोंरात अंग्रेजी के प्रश्न पत्र बदलवा दिए गए। रातभर संवेदनशील कॉलेजों को खुलवाकर पर्चा बदलवाने की कवायद चलती रही।

डीएम पुलकित खरे के अनुसार, 174 में से पचासी केंद्रों पर इंग्लिश के प्रश्न पत्र बदलवाए गए। अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद कई परीक्षा केंद्रों पर फोटो स्टेट पेपर भिजवाने की जानकारी मिली थी। हरदोई के अधिकारी नकल माफियाओं को नाकाम करने के लिए सारी रात मेहनत करते रहे।

खुलासे के बाद नकल माफियाओं की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पेपर लीक कराने का आरोपी केंद्र व्यवस्थापक पुलिस के शिकंजे में आया। चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का केंद्र व्यवस्थापक अरविंद कुमार पकड़ा गया। अरविंद कुमार और उसके सहयोगियों पर पेपर आउट कराने का आरोप है।

जनपद हरदोई पहले से ही नकल माफियाओं का गढ़ रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के 2 दिन पहले भी हाई स्कूल परीक्षा प्रश्न पत्रों का बंडल गायब हुआ था जिसमे 6 लोगों को जेल भेजा गया था जिसके बाद गुरुवार को फिर अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ है जिसमें 4 लोगों पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications