Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Board Exam 2026 Center Final List: यूपी बोर्ड के एग्जाम सेंटर की फाइनल लिस्ट OUT, एक क्लिक में करें डाउनलोड

UP Board Exam 2026 Center Final List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची (Final List) आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। प्रदेश भर के लाखों छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपने जिले के परीक्षा केंद्रों का विवरण देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस बार प्रदेश के 8,433 स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। केंद्रों के आवंटन में पारदर्शिता बरतने के लिए इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से संपन्न किया गया है।

up board 2026 final exam centre lis

इस बार का सेंटर्स सेटअप इस प्रकार है:

  • राजकीय विद्यालय: 596
  • सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल: 3,453
  • वित्तविहीन (प्राइवेट) स्कूल: 3,984

गौरतलब है कि आपत्तियों के निस्तारण के बाद केंद्रों की संख्या में बदलाव हुआ है। शुरुआती ऑनलाइन प्रक्रिया में 7,448 केंद्र चुने गए थे, लेकिन विभिन्न जिलों से आई 3,053 आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम संख्या 8,433 तय की गई है। इस प्रक्रिया में 314 राजकीय विद्यालयों को मानक पूरे न करने या अन्य कारणों से सूची से बाहर कर दिया गया है।

52 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए इस बार भारी संख्या में छात्र रजिस्टर्ड हुए हैं:

  • हाईस्कूल (10th): 27,50,945 छात्र
  • इंटरमीडिएट (12th): 24,79,352 छात्र
  • कुल परीक्षार्थी: 52,30,297 छात्र

परीक्षा कार्यक्रम: 18 फरवरी से शुरू होंगी परिक्षाएं
यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा से पहले होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं को दो स्टेज में बांटा गया है:

  • 1. पहला स्टेज (24 जनवरी से 01 फरवरी): आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, बरेली, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल।
  • 2. दूसरा स्टेज (02 फरवरी से 09 फरवरी): प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल।

UP Board Center List 2026: कैसे करें डाउनलोड?

  • 1. सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर 'महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड' सेक्शन में 'Final Centre List for Board Exam 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. अपने जिले के नाम के सामने दिए गए पीडीएफ (PDF) लिंक पर क्लिक करें।
  • 4. लिस्ट डाउनलोड करें और अपने स्कूल का केंद्र कोड चेक करें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+