UP Board Result 2022: जारी हुआ 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां पर ऐसे करें चेक
UP Board Result 2022: जारी हुआ 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां पर ऐसे करें चेक
लखनऊ, 18 जून: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र पिछले काफी वक्त अपने रिजल्ट का इंतजार करे रहे थे, जो आज शनिवार 18 जून को खत्म गया हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट घोषित करने से पहले करीब दो बजे यूपी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया था। 12वीं और 10वीं का रिजल्ट आप माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ और https://upresults.nic.in/ पर देख सकते है।

Recommended Video
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। दोनों रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय प्रयागराज में निदेशक सरिता तिवारी और सचिव दिव्यकांत शुक्ला द्वारा घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ मार्क्सशीट की कॉपी भी यूपी बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी। बोर्ड के सचिव के मुताबिक, इस बार का रिजल्ट पुरानी परंपरा यानी यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।
इस साल हुई यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे। जबकि बोर्ड परीक्षा में 416940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। हाईस्कूल में कुल 2781654 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2525007 परीक्षार्थी उपस्थित और 256647 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 12वीं में कुल 2411035 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2250742 परीक्षार्थी उपस्थित और 160293 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
रिजल्ट देखने का यह है तरीका
- ऑफिशियल वेबसाइट- https://upresults.nic.in/ पर जाएं।
- 'यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022' या 'यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, स्कूल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।












Click it and Unblock the Notifications