UP Board 10TH Result: कुल 89.78 फीसदी छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी, लड़कों पर भारी पड़ीं लड़कियां
UP Board 10TH Result Out: यूपी की 10वीं बोर्ड की परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। लड़कियों की पासिंग प्रतिशत लड़कों से अधिक है।

UP Board 10TH Result 2023 Declared: यूपी बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं। इनमें 93.94 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी हैं तो 86.64 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी हैं। इस साल 29 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया था। सीतापुर की छात्रा प्रियांशी ने पूरे राज्य में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रियांशी को 600 में से 590 अंक प्राप्त हुए हैं।
इस लिंक पर जाकर 10वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं (UP Board 10TH Result)
यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। कैंडिडेट्स upmsp.edu.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। हो सकता है कि वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण थोड़ी समस्या आए लेकिन यह जल्द ही आसान हो जाएगा।
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट (UP Board 10TH Result)
आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (बारहवीं कक्षा) परीक्षा या यूपी बोर्ड हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा, अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें
आपका यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।
बिना इंटरनेट के यूपी बोर्ड की 10वीं का परिणाम (UP Board 10th Result by SMS)
चरण 1: अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
चरण 2: एक नया एसएमएस बनाएं।
स्टेप 3: UP10रोल नंबर टाइप करें
चरण 4: 56263 पर एसएमएस भेजें
स्टेप 5: यूपी बोर्ड आपको उसी मोबाइल फोन पर रिजल्ट भेजेगा।
पहली बार सबसे कम समय में परिणाम जारी
बता दें कि यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक चली थीं। उसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू कर दी गई। पहली बार इतने कम समय में परिणाम घोषित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications