UP BJP Update: भाजपा में संगठन स्तर पर जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, जानिए क्या लग रही अटकलें

UP BJP Update: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में जल्द ही बदलाव हो सकता है। इसको लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। बीजेपी सूत्रों की माने तो जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है और बूथ स्तर तक बदलाव हो सकता है।

भूपेंद्र चौधरी

UP BJP Update : उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले ही प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री की विदाई हुई थी। इसके बाद यूपी में जाट समीकरण साधते हुए भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश की कमान सौंपी गई थी जबकि धरमपाल सिंह को नया संगठन मंत्री बनाया गया था। अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यूपी में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव हो सकता है। इसकी आहट सुनाई देने लगी है। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि जल्द ही संगठन में निचले स्तर तक बदलाव किया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद हो सकते हैं अहम ऐलान

यूपी में संगठनात्मक कमान में "बड़े बदलाव" की योजना बनाने की अटकलों के बीच इस सवाल का दौर शुरू हो गया है। हालांकि भाजपा नेता अभी इस मामले में किसी तरह का बयान देने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि राज्य इकाई ने अगले सप्ताह होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अहम ऐलान हो सकते हैं।

बीएल संतोष के दौरे के बाद लग रही अटकलें

सूत्रों ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, जो हाल ही में यूपी बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करने के लिए लखनऊ गए थे, ने यूपी के लिए राष्ट्रीय टीम में "संभावित बदलाव" के संकेत दिए हैं। बीएल संतोष ने लखनऊ में दो दिनों तक संगठन की बैठकें ली थीं जिसमें उन्होंने पदाधिकारियों को मिशन 2024 में जुटने और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की नसीहत दी थी।

Recommended Video

      UP BJP में बदलाव का प्लान, 75 प्लस पर नजर | Lok Sabha Chunav 2024 | वनइंडिया हिंदी | *Politics

      राधा मोहन से वापस हो सकता है यूपी का प्रभार

      सभी की निगाहें 72 वर्षीय राधा मोहन सिंह पर हैं, जो बिहार के पूर्वी चंपारण से भाजपा सांसद हैं। जेपी नड्डा के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवंबर 2020 में छह बार के लोकसभा सांसद सिंह को यूपी प्रभारी नियुक्त किया गया था। सिंह 2010 और 2012 के बीच यूपी के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी थे।

      यूपी में संभावित बदलाव के मिले थे संकेत

      सूत्रों ने कहा कि नड्डा, जिन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद तीन साल का विस्तार मिलने की संभावना है, राष्ट्रीय टीम में बदलाव को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। यूपी बीजेपी के सूत्रों ने पुष्टि की कि पार्टी नेतृत्व राज्य और जमीनी स्तर पर फेरबदल करने से पहले "शीर्ष स्तर" पर "संभावित बदलाव" हो सकता है। यूपी बीजेपी प्रमुख भूपेंद्र चौधरी ने हाल ही में कहा था कि संगठनात्मक बदलाव जल्द ही किए जाएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+