Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द मिलेंगे नए प्रदेश अध्यक्ष-संगठन मंत्री

लखनऊ, 08 मई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो संगठन के शीर्ष दो नेताओं को बदला जा सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद पर किसी नए व्यक्ति को मौका दिया जा सकता है। संगठन में बड़े बदलाव के चलते अगले कुछ दिन के लिए संगठन की ओर से कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं किया गया है।

sunil

बंसल ओडिशा या दिल्ली जा सकते हैं
सूत्रों की मानें तो यूपी भाजपा के मौजदा संगठन महामंत्री सुनील बंसल की जगह जल्द ही पार्टी को नया संगठन महामंत्री मिल सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बंसल की जगह किसे यह अहम जिम्मेदारी सौंपी जाए इसको लेकर मंथन कर रही है। संघ बंसल को ओडिशा या दिल्ली भेजने पर विचार कर रही है, इसी के चलते संदीप बंसल के विकल्प की तलाश की जा रही है। सूत्र की मानें तो खुद संदीप बंसल ने यूपी की पार्टी यूनिट से दूसरे प्रदेश जाने की इच्छा जाहिर की है।

जीत के दो महीने बाद बड़े बदलाव की तैयारी
गौर करने वाली बात है कि भाजपा के संगठन महामंत्री का कार्यकाल तय नहीं है, लेकिन बावजूद इसके आरएसएस यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भी संगठन में कुछ अहम बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ दिनों में भाजपा नए यूपी भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है, इसके साथ ही संगठन महामंत्री पद पर नए चेहरे का भी ऐलान हो सकता है।

संगठन मंत्री की भूमिका
संगठन महामंत्री की बात करें तो उसे भाजपा में काफी अहम पद माना जाता है क्योंकि इनका चयन आरएसएस की ओर से किया जाता है जोकि भाजपा और संघ के बीत मजबूत कड़ी का काम करता है। अगर भाजपा किसी भी प्रदेश में सत्ता में है तो माना जाता है कि संगठन मंत्री आरएसएस की ओर से ही चुना गया है और वह चुनाव में काफी अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार और संघ के बीच संवाद में इस पद की काफी अहम भूमिका होती है।

खास नहीं है योगी आदित्यनाथ के साथ रिश्ते
योगी आदित्यनाथ और संदीप बंसल के बीच संबंध कुछ खास नहीं रहे हैं। भाजपा के एक नेता का कहना है कि सरकार और संघ के बीच संवाद काफी लंबे समय से बेहतर नहीं रहा है। यही वजह है कि बदलाव की जरूरत है। गौर करने वाली बात है कि संदीप बंसल को यूपी की यूनिट में इसलिए लाया गया था ताकि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की मदद कर सके। 2014 में दोनों की जोड़ी ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले संदीप बंसल प्रचारक थे और एबीवीपी के सदस्य भी थे।

अमित शाह के करीबी
बंसल को अअमित शाह का करीबी माना जाता है। बंसल के कार्यकाल में ही भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके अलावा 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। यही नहीं पार्टी ने कई राज्यसभा और विधान परिषद के चुनाव में भी जीत दर्ज की। मौजूदा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश सरकार में मंत्री बना दिया गया है, ऐसे में उनकी जगह पार्टी जल्द ही किसी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट की मानें तो इस बाबत दिल्ली में पहले ही कुछ बैठकें हो चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+