UP BJP President: यूपी में किसके सिर सजेगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ताज, किसका नाम है रेस में सबसे आगे?
UP BJP President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तीसरे चरण में होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा समेत नौ राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का एक साथ चयन किया जाएगा।
पार्टी सूत्रों का दावा है कि भाजपा के 37 संगठनात्मक राज्यों में से अब तक 22 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए कम से कम 19 राज्यों में चुनाव होना आवश्यक है, लेकिन उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा। अगले दो दिनों में दूसरे चरण के छह अन्य राज्यों में भी चुनाव कराने की तैयारी है।

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर अंतिम सहमति बनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी की योजना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार से शुरू हो रही पांच देशों की आठ दिवसीय विदेश यात्रा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
गौरतलब है बीते कुछ दिनों से पार्टी नेतृत्व विभिन्न राज्यों के लिए नए अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और 2027 में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं इसलिए पार्टी इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।
किसके सिर सजेगा भाजपा अध्यक्ष पद का ताज?
उत्तर प्रदेश में भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) और दलित जातियों के समीकरण को साधने की प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी या दलित वर्ग से किसी नेता को आगे लाने की है। इसकी वजह है कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में इन वर्गों के बीच पार्टी को अपेक्षाकृत समर्थन नहीं मिला, जिसके चलते दोनों सामाजिक समूहों के नेताओं पर विचार किया जा रहा है। पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर किस वर्ग के नेता को मौका दिया जाए।
कौन सा नाम हैं रेस में सबसे आगे?
भाजपा सूत्रों के अनसुार यूपी में नए अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह लोधी और स्वतंत्र देव सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं दलित समुदाय से जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया और सांसद विद्यासागर सोनकर शामिल हैं। वहीं, ओबीसी वर्ग से लोध बिरादरी के धर्मपाल सिंह (प्रदेश सरकार में मंत्री), केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद बाबूराम निषाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का नाम भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल है। Maharashtra BJP President: रवींद्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष, पद संभालते के बाद क्या बोले?
केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन से भी इस विषय पर राय ली है और जल्द ही आखिरी फैसला लेने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पूर्व सांसद और असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के नाम की भी चर्चा चल रही है। हालांकि, अंतिम रूप से किसके नाम पर मुहर लगेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications