UP Election 2022: यूपी में सातवें चरण में 57.5 प्रतिशत मतदान
लखनऊ, 07 मार्च: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण के चुनाव में कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी 54 सीटों पर कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन के साथ वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक मतदान चला। इस चरण के साथ ही यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। अब 10 मार्च को वोटों की गिनती की जाएगी। पढ़िए, यूपी विधानसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण के मतदान से जुड़े सभी लाइव अपडेट।
Recommended Video
UP 7th phase voting 2022: 9 जिलों की 54 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच Voting जारी | वनइंडिया हिंदी

लाइव अपडेट:
LIVE Feed
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा, जनता जिस तरह से चुनाव में मतदान कर रही है और भाजपा के नेताओं को आइना दिखा रही है उससे साफ है कि सपा की सरकार आ रही है। भाजपा के नेताओं में परेशानी और चिंता से साबित होता है कि वहां (उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी जीत रही है।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications