UP Election Phase 4: यूपी विधानसभा के चौथे चरण में 59.5 फीसदी वोटिंग हुई
लखनऊ, 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के तहत आज 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में वोटिंग हो रही है। कोविड गाइडलाइन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 10 मार्च को वोटों की गिनती के साथ हो जाएगा। पढ़िए, यूपी चुनाव से जुड़े मतदान के सभी लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट्स:-
मतदान केंद्रों पर कोविड सुरक्षित चुनाव के लिए सभी प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है। देखिये, उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर का यह वीडियो, जहाँ मतदाता उचित दूरी बनाये रखते हुये मतदान कर रहे हैं।
आप भी पहुंचिए अपने मतदान केंद्र पर और वोट कीजिये। #CovidSafeElections pic.twitter.com/51g6hm3l90
— Election Commission of India #SVEEP (@ECISVEEP) February 23, 2022
आपके उत्साह को नमन...
प्रदेश के सम्मानित बुजुर्ग मतदाता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
'आपका मत, आपका अधिकार है', सभी को लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य जरूर निभाना चाहिए@ECISVEEP @SpokespersonECI #ECI#AssemblyElections2022 #GoVote #GoVoteUP_Phase4 pic.twitter.com/Gl2LWhBBQN
— CEO UP #DeshKaMahaTyohar (@ceoup) February 23, 2022














Click it and Unblock the Notifications