उत्तर प्रदेश में ईवीएम में हेरफेर को लेकर विपक्ष बैचेन, गोरखपुर में कूड़ा गाड़ियों की ले रहे तलाशी

लखनऊ, 09 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले विपक्षी दलों में ईवीएम में गड़बड़ी कर दिए जाने को लेकर बेचैनी है। विपक्षी नेताओं ने कई शहरों में गाड़ियों में ईवीएम पकड़ने का दावा भी किया है, जिसमें कुछ अफसरों पर कार्रवाई भी हुई है। समाजवादी पार्टी में ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी किए जाने को लेकर सबसे ज्यादा बैचेनी है। बुधवार को गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को भी रोककर तलाशी ली है।

 uttar pradesh

संतकबीरनगर में मिले बैलेट पेपर

संतकबीरनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक कर्मचारी से ईवीएम में लगने वाले दो बैलेट पेपर मिलने का दावा किया है। एक वीडियो जारी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि येे कर्मचारी बैलेट पेपर रजिस्टर में रखकर स्ट्रांग रूम की ओर जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर डीएम मौके पर पहुंचे और कर्मचारी पर एफआईआर करने की बात कही।

बरेली में कूडे से मिले पोस्टल बैलेट

बरेली में मतगणना स्थल के पास से कचरा वाहन में पोस्टल बैलेट मिलने का दावा सपा ने किया है। जिसको लेकर सपाइयों ने जमकर हंगामा कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे नगरपालिका की एक कचरा गाड़ी मतगणना केंद्र के अंदर घुसी तो वहां बैठे सपाइयों ने शक होने पर उसे रोक लिया। कचरा गाड़ी में पोस्टल बैलेट के तीन बक्से रखे मिले।

अखिलेश भी उठा चुके मुद्दा

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव खुद मंगलवार शाम प्रेस कॉऩ्फ्रेंस कर वाराणसी, बरेली और सोनभद्र में बैलेट पेपर और ईवीएम को लेकर धांधली की बात कह चुके हैं। मंगलवार को वाराणसी दक्षिण सीट के काउंटिंग सेंटर के बाहर एक गाड़ी में ईवीएम ले जाई जा रही थीं, जिसे सपा नेताओं ने रोक लिया और हंगामा किया।

इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सरकार यह वोट की चोरी नहीं कर रही थी तो कम से कम बताए कि एक गाड़ी रोकी गई, पकड़ी गई तो दो गाड़ियां क्यों भागीं? अगर कोई चोरी नहीं थी तो प्रशासन ने इतना इंतजाम क्यों नहीं किया? क्या वजह है कि बिना सुरक्षा और बिना इंतजाम के ईवीएम जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+