यूपी विधानसभा चुनाव 2017: मुख्तार अंसारी को भगाने वाले अखिलेश की सपा के दागियों की ये रही पूरी सूची

भले ही अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को सपा में आने से रोक दिया हो लेकिन सपा उम्मीदवारों की लिस्ट में कई दागी नाम अभी भी शामिल हैं। देखिए सपा के दागी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट...

नई दिल्ली। यूपी में सत्ता संभाल रही समाजवादी पार्टी अपने नए अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक बार फिर जीत का इरादा लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। पार्टी के मुखिया और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी सत्ता बचाने के लिए हर कदम फूंक-फूंक रख रहे हैं। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। खुद अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान किए गए कार्यों और विकास के मुद्दे को लेकर मतदाताओं को रिझाना चाहते हैं। उन्होंने चुनाव से पहले ये साफ करने की कोशिश की थी कि इस बार उनकी पार्टी दागियों से परहेज करेगी।

सपा के दागी उम्मीदवारों की लिस्ट...

यही वजह है कि अक्टूबर 2016 में सपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को पार्टी में शामिल कराया लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके फैसले का विरोध कर दिया। जिसके बाद मुख्तार अंसारी की सपा में एंट्री बैन हो गई और उन्हें बसपा का दामन थामना पड़ा। भले ही उस समय अखिलेश यादव ने मुख्तार अंसारी को सपा में आने से रोक दिया हो लेकिन सपा उम्मीदवारों की लिस्ट में कई दागी नाम अभी भी शामिल हैं। देखिए सपा के दागी उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट...

सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा पर हैं 17 से ज्यादा केस

सपा उम्मीदवार रविदास मेहरोत्रा पर हैं 17 से ज्यादा केस

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और अखिलेश सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा पर 17 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बावजूद इसके पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। सपा ने रविदास मेहरोत्रा को लखनऊ मध्य से टिकट दिया है। रविदास मेहरोत्रा पर हत्या की कोशिश, खतरनाक हथियार रखने जैसे संगीन आरोप दर्ज हैं। रविदास मेहरोत्रा को एक केस में कोर्ट भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है।

सपा उम्मीदवार रामेश्वर यादव पर दर्ज हैं 27 से ज्यादा मुकदमे

सपा उम्मीदवार रामेश्वर यादव पर दर्ज हैं 27 से ज्यादा मुकदमे

समाजवादी पार्टी ने रामेश्वर यादव को अलीगंज से उम्मीदवार बनाया है। रामेश्वर यादव पर सबसे ज्यादा 27 केस दर्ज हैं। 10वीं पास रामेश्वर यादव पर हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, डकैती जैसे संगीन आरोप लगे हुए हैं। साल 2011 में उन पर दो लोगों की हत्या का आरोप लगा। उनकी सम्पत्ति की बात करें तो वो करोड़ों में है।

सपा उम्मीदवार अभय सिंह पर दर्ज हैं 18 से ज्यादा केस

सपा उम्मीदवार अभय सिंह पर दर्ज हैं 18 से ज्यादा केस

समाजवादी पार्टी के दागी उम्मीदवारों में अभय सिंह का नाम भी शामिल है। अभय सिंह, गोसाईंगंज से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन पर 18 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभय सिंह पर हत्या, हत्या की कोशिश, आपराधिक षडयंत्र रचने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अभय सिंह पर वाराणसी, लखनऊ और फैजाबाद में कई मामले दर्ज हैं।

सपा उम्मीदवार महबूब अली पर दर्ज हैं 15 मामले

सपा उम्मीदवार महबूब अली पर दर्ज हैं 15 मामले

समाजवादी पार्टी में दागी उम्मीदवारों की बात की जाए तो इसमें अगला नाम अमरोहा से पार्टी के उम्मीदवार महबूब अली का भी आता है। महबूब अली पर 15 केस दर्ज हैं। उन पर हत्या, डकैती, अपहरण जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। महबूब अली करोड़पति प्रत्याशी हैं। उनकी सम्पत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+