यूपी चुनाव: पांच साल में मालामाल हुए अखिलेश सरकार के ये मंत्री, देखिए कितने गुना बढ़ी इनकी सम्पत्ति

अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की सम्पत्ति पांच साल में पांच गुना बढ़ी है। देखिए और किन मंत्रियों की सम्पत्ति में हुआ इजाफा...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जमकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। यूपी में एक बार फिर से जीत के लिए सपा ने कांग्रेस पार्टी से गठबंधन किया है। यूपी में इस बार किसकी सरकार बनेगी फिलहाल इसका फैसला तो जनता को करना है लेकिन यूपी की अखिलेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल पर नजर दौड़ाएं तो इनके कुछ मंत्रियों का बैंक बैलेंस काफी तेजी से बढ़ा है।

यूपी सरकार के इन मंत्रियों पर जमकर हुई धन-वर्षा

आंकड़े गवाह हैं कि पांच साल में यूपी सरकार के कई मंत्रियों की सैलरी में दो गुने से 10 गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन मंत्रियों के हलफनामे से इस बात का पता चला है कि आखिर इन पर पैसों की बरसात किस कदर हुई है। पिछले हलफनामे से इस बार के हलफनामे में उनकी सम्पत्ति में काफी अंतर देखने को मिला है। अखिलेश सरकार के जिन मंत्रियों की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है देखिए उनकी फेहरिस्त...

गायत्री प्रजापति: सपा सरकार में पूर्व खनन मंत्री, संपत्ति में पांच गुना की बढ़ोतरी

गायत्री प्रजापति: सपा सरकार में पूर्व खनन मंत्री, संपत्ति में पांच गुना की बढ़ोतरी

अखिलेश सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की सम्पत्ति पांच साल में पांच गुना बढ़ी है। गायत्री प्रजापति, मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं। 2012 में उन्होंने अमेठी से सपा के टिकट पर जीत हासिल किया था, एक बार फिर वो अमेठी से दावेदारी कर रहे हैं। उनकी सम्पत्ति पर नजर डालें तो 2012 के चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया था उसमें अपनी कुल चल और अचल संपत्ति 1 करोड़ 82 लाख के करीब बताया था। इस बार के चुनावी हलफनामे में उनकी सम्पत्ति 10 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। इस तरह से उनकी सम्पत्ति में पांच गुना का इजाफा देखने को मिल रहा है।

दुर्गा प्रसाद यादव: सपा सरकार में वन मंत्री, 8 गुना बढ़ी सम्पत्ति

दुर्गा प्रसाद यादव: सपा सरकार में वन मंत्री, 8 गुना बढ़ी सम्पत्ति

यूपी की अखिलेश यादव सरकार में वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की सम्पत्ति देखें तो उनकी सम्पत्ति में आठ गुना की बढ़ोतरी हुई है। 2012 के हलफनामे में उन्होंने अपनी सम्पत्ति 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई थी लेकिन इस बार चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया है उसमें उन्होंने अपनी सम्पत्ति 17 करोड़ 90 लाख बताई है। दुर्गा प्रसाद यादव, आजमगढ़ से सपा विधायक हैं। वो अखिलेश सरकार में पहले परिवहन मंत्री थे, बाद में उन्हें वन मंत्री बनाया गया।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया: अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, 10 गुना बढ़ी सम्पत्ति

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया: अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, 10 गुना बढ़ी सम्पत्ति

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। 2012 के हलफनामे के मुताबिक उनकी सम्पत्ति एक करोड़ 45 लाख के आस-पास थी। इस बार के हलफनामे पर गौर करें तो उनकी सम्पत्ति 12 करोड़ 80 लाख पहुंच गई है। इस तरह से अखिलेश सरकार में मंत्री रहते राजा भैया की सम्पत्ति 10 गुना बढ़ गई।

अरविंद सिंह गोप: सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री, 3 गुना बढ़ी सम्पत्ति

अरविंद सिंह गोप: सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री, 3 गुना बढ़ी सम्पत्ति

यूपी सरकार के एक और मंत्री अरविंद सिंह गोप की सम्पत्ति में 3 गुना का इजाफा देखने को मिला। उनके 2012 के विधानसभा चुनाव में दिए हलफनामे में सम्पत्ति 71 लाख 26 हजार के करीब थी। इस बार के हलफनामे में उनकी सम्पत्ति 2 करोड़ 13 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है। अरविंद सिंह गोप, अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

शिवपाल यादव: पूर्व कैबिनेट मंत्री, 3 करोड़ बढ़ी सम्पत्ति

शिवपाल यादव: पूर्व कैबिनेट मंत्री, 3 करोड़ बढ़ी सम्पत्ति

यूपी सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव की सम्पत्ति पांच साल में 3 करोड़ रुपये के आस-पास बढ़ी है। शिवपाल यादव, जसवंतनगर सीट से विधायक हैं और एक बार फिर से वो उसी विधानसभा सीट से मैदान में हैं। 2012 के हलफनामे में उनकी सम्पत्ति 6 करोड़ तीन लाख के आस-पास थी। इस बार के हलफनामे में उनकी सम्पत्ति बढ़ कर 9 करोड़ 35 लाख पहुंच गई है।

ओम प्रकाश सिंह: अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री, दो गुना से ज्यादा बढ़ी सम्पत्ति

ओम प्रकाश सिंह: अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री, दो गुना से ज्यादा बढ़ी सम्पत्ति

यूपी सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाश सिंह की सम्पत्ति में पांच साल के अंदर दो गुना से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। 2012 के हलफनामे में ओम प्रकाश सिंह ने अपनी सम्पत्ति 1 करोड़ 27 लाख बताई थी, 2017 में ये बढ़ कर 3 करोड़ 3 लाख के करीब हो गई है। इस तरह से उनकी सम्पत्ति में दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। ओमप्रकाश सिंह को गाजीपुर के जमानिया सीट से उम्मीदवार बनाया है।

अभिषेक मिश्रा: पूर्व कैबिनेट मंत्री, पत्नी और बेटे की सम्पत्ति में इजाफा

अभिषेक मिश्रा: पूर्व कैबिनेट मंत्री, पत्नी और बेटे की सम्पत्ति में इजाफा

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा की सम्पत्ति घटी है। अभिषेक मिश्रा लखनऊ उत्तर सीट से चुनाव मैदान में दूसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक उनकी सम्पत्ति घटी है हालांकि उनकी पत्नी और बेटे की सम्पत्ति में इजाफा देखने को मिला है। अभिषेक के पास 2012 में एक करोड़ 31 लाख रुपये की सम्पत्ति थी। इसमें उनके पास 66 लाख 83 हजार की चल सम्पत्ति थी। उनकी पत्नी स्वाति के नाम 63 लाख 51 हजार की सम्पत्ति थी, वहीं बेटे के नाम एक लाख 13 हजार की सम्पत्ति थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उनकी सम्पत्ति पिछली बार के मुकाबले घटकर 53 लाख 93 हजार हो गई। पत्नी की सम्पत्ति एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं बेटे की सम्पत्ति भी पांच साल मे 10 गुना ज्यादा का इजाफा हुआ है।

यासर शाह: अखिलेश सरकार में मंत्री, 5 गुना से ज्यादा बढ़ी सम्पत्ति

यासर शाह: अखिलेश सरकार में मंत्री, 5 गुना से ज्यादा बढ़ी सम्पत्ति

यूपी की अखिलेश सरकार में मंत्री यासर शाह की सम्पत्ति पांच साल में पांच गुना बढ़ी है। 2012 में उन्होंने अपनी सम्पत्ति एक करोड़ 31 लाख के करीब बताई थी, जो अब बढ़ कर करीब सात करोड़ 11 लाख के करीब पहुंच चुकी है। यासर शाह, बहराइच की मटेरा सीट से विधायक हैं। यासर शाह अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+