यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण की 73 सीटों पर प्रचार अभियान थमा

यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरण में चुनाव होना है। 11 फरवरी को पहले चरण का चुनाव है, आखिरी चरण का मतदान 8 मार्च को होगा, वहीं चुनाव नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 73 सीटों के लिए प्रचार अभियान थम गया है। इन सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होना है। इससे पहले सभी सियासी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर प्रचार अभियान चलाया। वोटरों को रिझाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया गया। यूपी में पहले फेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ये जिले हैं- मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज।

election यूपी में पहले चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

पहले फेज में 73 सीटों पर 11 फरवरी को है मतदान

पहले चरण में जिन इलाकों में मतदान होना है क उसमें मुजफ्फरनगर और शामली भी शामिल हैं। ये मुस्लिम बहुल इलाके हैं जहां 2013 में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। साल 2012 के आंकड़ों को देखें तो इस इलाके में बीजेपी ने उस समय 11 सीटें हासिल की थी। वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने इस इलाके में 24-24 सीटें जीती। अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को 9 सीटें और कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इस इलाके की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। एक बार फिर बीजेपी इस इलाके में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरण में चुनाव होना है। इसका पहला चरण 11 फरवरी को है, वहीं आखिरी चरण का मतदान 8 मार्च को होगा, वहीं चुनाव नतीजे 11 मार्च को आएंगे। पहले चरण में इस बार 2.57 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 24 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट करेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के आस-पास है। पहले चरण में 1.17 करोड़ महिला मतदाता भी मताधिकार का इस्तेमाल करेंगी। यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इस गठबंधन में समाजवादी पार्टी 298 और कांग्रेस पार्टी 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+