डिंपल यादव का अमित शाह को जवाब, अब दी 'कसाब' की नई परिभाषा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भले ही पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रचार नहीं कर रहे हैं। पर उनकी कमीं को पूरा करने का काम डिंपल यादव करने की कोशिश कर रही हैं।
गोंडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भले ही पूर्व सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रचार नहीं कर रहे हैं। पर उनकी कमीं को पूरा करने का काम डिंपल यादव करने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में डिंपल यादव ने शनिवार को गोंडा में रैली के दौरान अमित शाह को उनके 'कसाब' की परिभाषा वाले बयान पर जवाब देते हुए कि कि 'कसाब' का मतलब 'क' को कंप्यूटर, 'स' को स्मार्टफोन और 'ब' से बहनों के लिए बहुत सारी योजनाएं नाम दिया है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि कसाब का मतलब कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी होता है।

सांसद डिंपल यादव ने गोंडा के मेहनौन से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में रैली के दौरान कहा, 'क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों की बहुत सारी योजनाएं।' भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चौरा-चौरी में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था जिसकी बात में आलोचना भी हुई थी। कांग्रेस ने कहा था कि इस तरह के बयान भाजपा की सांप्रदायिक सोच को दिखाते हैं। वहीं मायावती ने तो अमित शाह पर हमला बोलते हुए उन्हें ही कसाब की संज्ञा दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications