सपा से गठबंधन पर मोल-भाव: कांग्रेस मांग रही है डिप्टी सीएम की पोस्ट!
खबर है कि कांग्रेस, सपा से 100 सीटों की मांग रही है जबकि सपा ऐसा नहीं करना चाहती,इसके अलावा कांग्रेस सपा से डिप्टी सीएम की पोस्ट डिमांड कर रही है, जिस पर सपा तैयार नहीं है।
लखनऊ। आखिर जब यूपी में सपा और कांग्रेस दोनों गंठबधन के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो फिर इस बात का औपचारिक ऐलान क्यों नहीं हो रहा है, ये सवाल केवल मीडिया जगत ही नहीं पूछ रहा बल्कि राज्य की जनता भी पूछ रही है, सूत्रों से आ रही खबर की माने तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा में हो रही देरी की वजह कुछ मुद्दों पर दोनों ही पार्टियों का एकमत ना होना है।
खबर है कि कांग्रेस, सपा से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार मांग रही है जबकि सपा ऐसा नहीं करना चाहती। इसके अलावा कांग्रेस सपा से डिप्टी सीएम की पोस्ट डिमांड कर रही है, जिस पर सपा तैयार नहीं है।
रालोद ने सपा से 30 सीटों की मांग की
जबकि रालोद ने सपा से 30 सीटों की मांग की है लेकिन सपा उन्हें मात्र 20 सीटें देना चाहती है। अखिलेश यादव के कड़े रूख को देखते हुए माना जा रहा है कि आएलडी चीफ अजित सिंह अब अपनी 30 सीट की मांग से पीछे हट सकते हैं, संभावना है कि वह 25-26 सीटों पर तैयार हो जाए।
क्यों नहीं देना चाहती सपा ज्यादा सीट?
कहा जा रहा है कि गठबंधन की देरी के पीछे राम गोपाल यादव हैं, जो कांग्रेस को ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं हैं, उनका कहना है कि 2012 चुनावों में कांग्रेस को 28 सीटें मिली थी, जिसके हिसाब से उसे 60 से ज्यादा सीटें नहीं मिलनी चाहिए लेकिन कांग्रेस इससे ज्यादा की डिमांड कर रही है।
इस समय सपा का पलड़ा भारी
वैसे इस समय सपा का पलड़ा भारी है इसलिए कांग्रेस और रालोद दोनों ही दवाब में हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज मामला सुलट जाएगा और शाम तक गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications