अमित शाह बोले-अखिलेश ने एक ही जाति के 80 फीसदी लोगों को नौकरी दी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में एक ही जाति के 80 फीसदी लोगों को नौकरी दी है।
Uttar Pradesh
oi-Sachin
By Sachin Yadav
बांदा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासन काल में एक ही जाति के 80 फीसदी लोगों को नौकरी दी है।
बांदा में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान एक रैली में कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए पैसा मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार आते ही हम ग्रेड सी और डी की नौकरियों में होने वाले इंटरव्यू का खत्म कर दिया जाएगा।
अमित शाह ने अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि राहुल बाबा ने 60 साल में कुछ नहीं किया। बांदा के लोग राहुल बाबा से पिछले 60 साल का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जमीन पर कब्जा करते हैं। अगर हमारी सरकार आएगी तो ये लोग जेल भेजे जाएंगे।