UP: महिला आरक्षण विधेयक को अपर्णा यादव ने बताया पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोक
Loksabha Election 2024: संसद में पेश होने वाले महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी की नेता अपर्णा यादव ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए इसे 2024 के लिए मास्टर स्ट्रोक बताया है। अपर्णा का कहना है कि यह 2024 के चुनाव में काफी फायदेमंद साबित होगा।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए अपर्णा ने कहा कि, "मेरा मानना है कि संसद में इस बिल के पेश होने से देश की हर महिला खुश है। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता का सबूत है। यह पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक है। मुझे विश्वास है कि इसका सकारात्मक परिणाम निकलेगा।"
उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की दूरगामी सोच का परिचायक है। महिलाओं को आरक्षण की आवश्यकता भी है। वह किसी भी जाति, धर्म और मजहब की हो उसे इसकी जरुरत है। इसकी वजह से अब हर विधानसभ,राज्यसभा और लोकसभा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह बिल बहुत समय से लंबित था।
Recommended Video
अपर्णा यादव ने कहा कि आज भारत की हर महिला को खुशी मिली है। बहुत समय से हम इसकी प्रतिक्षा कर रहे थे। बीजेपी हमेशा यह नारा देते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। अपर्णा ने कहा कि मोदी की इस दूरदर्शिता का लाभ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जरुर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications