उन्नाव गैंगरपे पीड़िता बोली, यूपी में नहीं मिल रहा न्याय, दिल्ली ट्रांसफर हो केस
Recommended Video

उन्नाव। पीड़िता के पिता की जेल में मौत के मामले में शुक्रवार तड़के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया। वहीं मामले में पीड़िता ने कहा कि वह चाहती है कि विधायक के खिलाफ सख्त कारवाई हो और उसे कड़ी सजा मिले। साथ ही पीड़िता ने कहा कि उन्हें यहां पर न्याय मिलता नहीं दिख रहा है। इसलिए केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाये।

इससे पहले गुरुवार को कुलदीप सिंह सेंगर पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने नाखुशी जाहिर करते हुए कहा था कि उसे अभी भी न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़िता का आरोप था कि वह तब तक उन्नाव के होटल से नहीं जाएगी जब तक की विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती। उसका कहना था कि विधायक जब तक बाहर रहेगा तब तक उसका परिवार सुरक्षित नहीं है। लेकिन सीबीआई द्वारा विधायक को हिरासत में लेने के बाद पीड़ित को न्याय की आस जागी है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें न्याय मिलता नजर आ रहा है। लेकिन अब मामले को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया जाए। जिससे उन्हें व उकने परिवार को भय न लगे और न्याय मिल सकें।

पीड़िता ने कहा कि योगी शासन में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। आरोपी विधायक को सीबीआई ने हिरासत में लिया है, लेकिन विधायक को छोड़ा भी जा सकता है और वह बाहर निकलकर कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें अब डर लग रहा है। साथ ही पीड़िता ने कहा कि सीबीआई ने मुझसे अभी तक कोई बात नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications