उन्नाव रेप केस: आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को CBI ने किया गिरफ्तार

Recommended Video

    Unnao Case में CBI ने किया BJP MLA Kuldeep Sengar को arrest । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उन्नाव रेप केस में आरोप भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को शुक्रवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की दस लोगों की एक टीम शुक्रवार को उनके घर उन्नाव पहुंची और हिरासत में ले लिया था। एसपी राघवेंद्र सिंह इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुलदीप सिंह सेंगर को यह कहते हुए गिरफ़्तार करने से मना कर दिया था कि वो सिर्फ़ एक अभियुक्त हैं। जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान लेते हुआ गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

    kuldeep

    कुलदीप सिंह सेंगर को पुलिस ने शुक्रवार सुबह उन्नाव से हिरासत में लिया था। सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर से लखनऊ के जोनल ऑफिस में पूछताछ की। सीबीआई ने बीजेपी विधायक से रेप, पीड़िता के पिता की हत्या, आर्म्स एक्ट के मामले को लेकर कई घंटों तक पूछताछ की। सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर से लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ना तो उन्हें किसी से मिलने दिया गया और ना ही किसी से बात करने दी गई।

    सूत्रों के मुताबिक कुलदीप सेंगर कई बार सीबीआई के सवालों से असहज भी नजर आए। इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों ने उनसे दर्जन भर से अधिक सवाल पूछे।

    आपको बता दें कि, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सीबीआई से 2 मई को 10 बजे सीबीआई से प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कुलदीप व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का सीबीआई को निर्देश दिया थे।

    ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+