रात में सब साथ सोए फिर सुबह खेत में मिली बेटी की जली हुई लाश, पिता की भूमिका संदिग्ध
उन्नाव। हसनगंज थाना क्षेत्र के ऊंचा द्वार गांव में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जला हुआ गांव के बाहर मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक परिजन ने बताया कि रात में सब लोग खाकर लेटे थे। सुबह लगभग 3:00 बजे उन्होंने देखा कि लड़की अपने बिस्तर पर नहीं है। काफी खोजाने पर सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर आरोप लगाया। जबकि लड़की के पिता के हाथ के बाल जले हुए मिले। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का वादा किया है।

3 माह पहले गांव के लड़के के साथ भाग गई थी बेटी
हसनगंज थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा द्वार निवासी ज्योति (19) पुत्र रामप्रसाद का शव गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब ज्योति की चाची सुबह खेतों पर शौच क्रिया के लिए गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के पिता रामप्रसाद से बातचीत की। बातचीत के दौरान राम प्रसाद ने बताया कि 3 माह पूर्व उसकी बेटी को गांव का ही लड़का विकास भगा ले गया था। उन्होंने शंका जाहिर की कि विकास ने हीं उसकी बेटी को मारा है। निरीक्षण के दौरान रामप्रसाद के हाथों में जले का निशान मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और खुलासे का वादा किया।
ये भी पढ़ें- खतरनाक मायलोमा ब्लड कैंसर का लखनऊ के डॉक्टरों ने किया सफल इलाज












Click it and Unblock the Notifications