उन्नाव गैंगरेप: पीड़िता के पिता से जबरन अंगूठा लगाते दिखे पुलिवाले, वीडियो वायरल
उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के पिता की मौत से पहले के दो वीडियो सामने आये है। एक वीडियो में पुलिस घायल अवस्था में अस्पताल में बेसुध पड़े पीड़ित महिला के पिता का अंगूठा लगावा रही है। वहीं दूसरे वीडियो में स्ट्रेचर पर लेटे रेप पीड़िता के पिता कराह रहे हैं। उनके कमर और पैर में चोट के निशान दिखाई दे रहे है और खून के निशान भी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। अब पुलिस ने दोनों वीडियो पर सफाई दी है। पुलिस का कहना है कि रेप पीड़िता के पिता के अंगूठे का निशान मेडिकोलीगल टेस्ट कराए जाने के दौरान लिया गया है। ये कानूनी प्रक्रिया है साथ ही बताया कि उसी से संबंधित प्रपत्र रजिस्टर पर अंगूठे के निशान लिए गए है।

वायरल वीडियो जिला अस्पताल का है। पहले वीडियो में पीड़िता के पिता स्ट्रेचर पर लेटे हुए हैं और दो पुलिस वाले और सादे कपड़ों में दो शख्स कुछ कागज पर उनके अंगूठे का निशान ले रहे हैं। मरणासन्न स्ट्रेचर पर लेटे रेप पीड़िता के पिता कराह रहे हैं। उनके पैर में चोट और खून के निशान भी साफ-साफ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। उधर पीड़ित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि शव पर 13 जगह चोट के निशान थे। मौत की वजह शॉक और सेप्टिसिमिया बताई गई है। रिपोर्ट में बड़ी अंत के फेल होने और उसकी वजह से सेप्टिक फैलने को भी कारण बताया गया है।

जिला कारागार से विगत 8 अप्रैल की रात को सुरेंद्र सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी 9 अप्रैल को मौत हो गई। इस दौरान पीड़ित महिला के पिता के अंगूठे के निशान कागजों पर लिए गए। पुलिस के द्वारा अंगूठे के निशान लिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को इसे शक की निगाह से देख रहे है। वहीं, पुलिस का कहना है कि रेप पीड़िता के पिता के अंगूठे का निशान मेडिकोलीगल टेस्ट कराए जाने के दौरान लिया गया है। ये कानूनी प्रक्रिया है साथ ही बताया कि उसी से संबंधित प्रपत्र रजिस्टर पर अंगूठे के निशान लिए गए है।












Click it and Unblock the Notifications