साक्षी महाराज ने किया नाइट क्लब का उद्घाटन, तस्वीरें वायरल
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने रविवार रात को लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन कर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। महाराज ने लखनऊ के अलीगंज में रविवार रात को 'लेट्स मीट' नाम के नाइट क्लब का उद्घाटन किया। बताय गया है कि इस क्लब में डांस और शराब वगैरह का इंतजाम रहेगा, लखनऊ में इसे इस तरह का पहला क्लब बताया गया है। नाइट क्लब के उद्घाटन पर सपा, बसपा के नेताओं ने कहा कि साधु के कपड़ों में साक्षी महाराज जो कर रहे हैं, वो संतों का अपमान है।

सोशल मीडिया पर चर्चा से बदले संचालक के सुर
साक्षी महाराज के नाइट क्लब के उद्घाटन को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हुई तो क्लब के संचालकने सफाई दी कि गलती से निमंत्रण पत्र में नाइट क्लब छप गया था। उन्होंने कहा कि वो तो रेस्तरां खोल रहे हैं। हालांकि, कार्ड में साफतौर पर इसे नाइट क्लब ही लिखा गया है। सोशल मीडिया पर क्लब में बैठे और फीता काट रहे साक्षी महाराज की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनको इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

सपा प्रवक्ता ने बताया ढोंगी बाबा
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया, 'अपने स्तरहीन बयानों के जरिये सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के चहेते साक्षीमहाराज को 'हुक्काबार और नाइटक्लब' जैसे अय्याशी के अड्डों का उद्घाटन करने में कोई परहेज नहीं! पूज्य संतों के नाम को कलंकित करने वाले ढोंगी रामराज्य में भोगी का जीवन जीते हैं और बात हिंदुत्व की करते हैं!!' वहीं दूसरे भी कई नेताओं ने इसेस साधु, संतों, महंतों का अपमान कहा है।

स्वाति सिंह भी आ चुकीं विवादों में
साक्षी महाराज पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में फंसते रहे हैं। लड़कियों की लड़कों से दोस्ती और कपड़ों पर बयान देकर भी वो आलोचना का शिकार हो चुके हैं। वहीं पिछले साल यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री स्वाति सिंह भी बीयर बार का उद्धाटन कर विवादों में फंस गई थीं। उस समय मामला इतना बढ़ा था कि पार्टी ने उनसेइस पर जवाब भी मांगा था। स्वाति ने तब अपनी एक दोस्त के बार का उद्घाटन करने की बात कही थी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications