यूपी: सगे चाचा ने 8 साल के भतीजे से की शर्मनाक हरकत, पहुंचा जेल
हरदोई में एक शख्स ने चाचा-भतीजे के रिश्ते को शर्मसार किया है। 8 साल के बच्चे के साथ उसके सगे चाचा ने शर्मनाक हरकत की।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। सगे चाचा ने अपने ही भतीजे को हवस का शिकार बनाया। मामला हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र का है। गांव में मंगलवार की शाम को चाचा ने 8 वर्षीय भतीजे के साथ कुकर्म किया। किशोर के शोर मचाने पर आरोपी चाचा उसे छोड़ कर भाग गया। किशोर के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उसे घर ले आए जहां उसने घटना के बारे में सबको बताया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

8 वर्षीय भतीजा मंगलवार की शाम दरवाजे पर खेल रहा था उसी दौरान सगे चाचा टकलू उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और घर के पास ही उसने भतीजे के साथ कुकर्म किया। भतीजा जब जोर-जोर से रोने लगा तो वहां पर लोग इकट्ठा होने लगे। किशोर के रोने की आवाज सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों को उसने रोते हुए जानकारी दी। घरवाले देर रात तक आरोपी की तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित के पिता ने बुधवार को थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी टकलू के खिलाफ कुकर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कीष पुलिस ने बालक को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications